CG: तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौ... - CG Sandesh

CG: तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर एक शख्स की मौत

रायगढ़। चक्रधर नगर थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर आम्बेडकर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।


घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के आम्बेडकर चौक की है, जहां तेज रफ्तार हाइवा (नंबर CG 13 AR 5750) ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बोधरम पटेल (पिता ओमप्रकाश पटेल), निवासी मधुबन पारा के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, यह हाइवा हिमांशु अग्रवाल का बताया जा रहा है, जिसकी ऑफिस देबरापुर चौक के पास स्थित है। हाइवा चालक का नाम मिथलेश पासवान है, जो दुर्घटना के समय वाहन चला रहा था। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। क्या इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है? इस पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें