कोमाखान : मेरे खिलाफ चुनाव क्यों लड़ रहा है कहकर दी जान से मा... - CG Sandesh

कोमाखान : मेरे खिलाफ चुनाव क्यों लड़ रहा है कहकर दी जान से मारने की धमकी.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बांसकाटा में चुनाव लड़ रहे व्यक्ति को तू मेरे खिलाफ चुनाव क्यों लड़ रहा है कहकर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांसकाटा निवासी दिलीप कुमार गिलहरे अपने मोहल्ले से पंच पद पर चुनाव लड़ रहा है व उसके मोहल्ले का नीलचंद सतनामी भी चुनाव लड़ रहा है. इसी बात को लेकर 6 फरवरी 2025 को शाम लगभग 05.00 बजे नीलचंद सतनामी दिलीप के घर के सामने आकर तु कैसे जीतेगा,  तू मेरे खिलाफ चुनाव क्यों लड़ रहा है कहकर उसे व उसके परिवार के लोगों को गालियां देने लगा. जिसे दिलीप के द्वारा समझाने पर भी नहीं माना. व तेरी बेटी,  बहु को उठा लूंगा कहकर मां बहन,  बहू की गंदी गंदी गाली देने लगा, और चुनाव में कैसे जीतेगा तुझे जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा.

इसके बाद दिलीप ने डायल 112 को काल कर बुलाया जब 112 वाले पहुंचे तो नीलचंद सतनामी कहीं भाग गया. घटना को आसपास के लोग देखे व सुने हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें