CG : जिला पंचायत प्रत्याशी की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी ठोकर... - CG Sandesh

CG : जिला पंचायत प्रत्याशी की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने घर का किया घेराव

बेमेतरा। जिले में जिला पंचायत प्रत्याशी भोलाराम वर्मा की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूदा लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रत्याशी के घर का घेराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बेरला थाना के ग्राम सरदा गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत प्रत्याशी भोलाराम वर्मा की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक हेमंत यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूदा लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक ग्राम अतरगढ़ी का रहने वाला था।



मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस 


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रत्याशी भोलाराम वर्मा के घर का घेराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे कार्रवाई जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें