महासमुंद : पुलिस ने पकड़ा कंबल से भरा ट्रक, चुनाव में खपाने क... - CG Sandesh

महासमुंद : पुलिस ने पकड़ा कंबल से भरा ट्रक, चुनाव में खपाने की आशंका !

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव से पहले महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंबल से भरे ट्रक को जब्त किया है. हरियाणा के पानीपत से कंबल को छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया गया था. यह कंबल किसने मंगाया था इसकी बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड से संधिग्ध ट्रक (RJ 11 GC 4072) को रुकवाया। जब ट्रक की जांच की गई तो बड़ी मात्रा में कंबल मिला।


चालक ने कंबल के संबंध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा. पुलिस को ट्रक में से 2000 पीस कंबल मिला. जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में पता चला कि यह कंबल हरियाणा के पानीपत से लाया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी. पुलिस BNSS की धारा 106 के तहत ट्रक में भरकर पहुंचे कंबल को जब्त कर जांच कर रही है. साथ ही यह कंबल किसने मंगवाया था इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें