CG : प्रतिबंध के बाद भी होटलों में पकाया जा रहा था चिकन, नगर... - CG Sandesh

CG : प्रतिबंध के बाद भी होटलों में पकाया जा रहा था चिकन, नगर निगम ने 8 होटलों पर लगाया 65 हजार का जुर्माना

रायगढ़। शहर में बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर नगर निगम कि ओर से आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित कुल 8 होटलों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि जांच दल ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान इन होटलों में पोल्ट्री पदार्थ पकाते हुए पाया गया, जिसे तुरंत बंद कराया गया। साथ ही सभी होटल प्रबंधनों को बर्ड फ्लू से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।


इसके अलावा चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के संक्रमण वायरल टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने 'इंफेक्टेड जोन' में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को सर्दी-बुखार जैसी कोई भी समस्या होने पर तुरंत उपचार लेने की सलाह दी है।


नगर निगम की टीम ने पोल्ट्री बाजारों की लगातार जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी होटल या विक्रेता प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें। बर्ड फ्लू नियंत्रण प्रोटोकॉल के तहत स्वास्थ्य विभाग संक्रमित क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य निगरानी कर रहा है और आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रहा है।


नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क रहें, सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और वायरल बुखार की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें