CG : देह व्यापार का भंडाफोड़, कई युवतियों को पुलिस ने पकड़ा - CG Sandesh

CG : देह व्यापार का भंडाफोड़, कई युवतियों को पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छत्तीसगढ़ भवन के पास देह व्यापार में लिप्त युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने लगातार इस अवैध गतिविधि की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की।


मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ भवन के आसपास रहने वाले लोग और गार्डन में घूमने जाने वाले परिवार इन गतिविधियों से परेशान थे। लोगों का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ इस इलाके से गुजरते समय शर्मिंदगी महसूस करते थे। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने रेड कार्रवाई कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। बरहाल पुलिस हिरासत में लिए युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें