CG : सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को तेंदुए ने बनाया शिकार, जंग... - CG Sandesh

CG : सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को तेंदुए ने बनाया शिकार, जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिली लाश

धमतरी। जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, इसी कड़ी में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की उसकी मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है।


बताया जा रहा है कि सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका. तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें