CG : निर्वाचन स्ट्रांग रूम में चली गोली, मचा हड़कंप - CG Sandesh

CG : निर्वाचन स्ट्रांग रूम में चली गोली, मचा हड़कंप

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के चंद्रपुर क्षेत्र के निर्वाचन स्ट्रांग रूम से बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार को आरक्षक चंद्रपाल बर्मन बेच 151 ने ड्यूटी के दौरान स्ट्रांग रूम में हवाई फायरिंग की। इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई है और पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और चुनाव प्रेक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा गहरी जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल, पुलिस ने आरक्षक चंद्रपाल बर्मन को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है। घटना की वजह से निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें