ब्रेकअप होने पर आशिक़ ने चित्रकूट वॉटर फॉल से लगाई छलांग
बस्तर के चित्रकूट वॉटरफॉल से एक आशिक ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रेमिका से लड़ाई हो जाने पर आशिक युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।
इस दौरान वहां मौजूद लोग युवक को नीचे छलांग ना लगाने के लिए समझाइश भी दे रहे थे लेकिन युवक ने किसी को सुने बिना ही वाटरफॉल से छलांग लगा दी.
इस दौरान वहाँ मौजूद पर्यटकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
फ़िलहाल युवक की जान बच गई है, वहां पर मौजूद एक मछुआरे ने वक़्त रहते युवक को बचा लिया.
प्रेमी युवक का नाम भीम कुमार यादव है , नारायणपुर जिले के कनहार गांव का रहने वाला है.
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि युवक का एक युवती से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
लेकिन पिछले दिनों युवती ने अचानक ब्रेकअप कर लिया. जिसके बाद से युवक डिप्रेशन में था.
29 जनवरी को युवक अपने दोस्तों के साथ चित्रकोट आया था .
जहां उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. पुलिस ने युवक को समझाइश देख छोड़ दिया है.
इससे पहले भी कई लोग कर चुके है आत्महत्या
यह पहली घटना नहीं है जब किसी ने चित्रकोट वाटरफॉल से कूद कर जान देने की कोशिश की है .
इससे पहले भी दंतेवाड़ा के दो युवक इस वॉटरफॉल से कूद कर अपनी जान दे चुके हैं . वहीं कुछ महीने पहले ही एक युवती ने भी यहां से छलांग लगा दी थी.
जानकारी के मुताबिक दो दिन तक युवती की तलाश की गई और उसके बाद उसकी लाश बरामद हुई थी.