पिथौरा : स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन कर मौन धारण किया गया
समीपस्थ ग्राम हरदी के शासकीय प्राथमिक शाला में 30 जनवरी 2025 में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों , पालको , स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सम्मान में पूर्वान्ह 11:00 बजे 2 मिनट का मौन धारण किया गया । इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए आजादी के लिए अपने प्राणों आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को नमन किया गया ।
इस अवसर पर नितेश कुमार साहू प्रधानपाठक , पालेश्वर सिंह ठाकुर शिक्षक , रेखा केवर्थ शिक्षिका , अनुसुइया ध्रुव , चेतना डोंगरे , उदल निषाद , मुरलीधर पटेल शिक्षाविद् , यश निषाद , देव मिरी , डुमेश चक्रधारी आदि उपस्थित थे ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें