महासमुंद : कलेक्टर ने पेश की मानवता की मिशाल, तपती धूप में ब... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने पेश की मानवता की मिशाल, तपती धूप में बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह ले जा रहे पिकअप वाहन को रोका

महासमुंद। जिला कलेक्टर विनय लंगेह ने पढ़ाया मानवता का पाठ। मनुष्य चाहे कितने बड़े वोहदे में क्यों ना हो पर उसे अपने अंदर के इंसानियत को बनाए रखनी चाहिए। ऐसा ही कारनामा आज महासमुंद कलेक्टर का देखने मिला। जब कलेक्टर विनय कुमार लंगेह घंटों पेड़ की छांव में दिव्यांग बच्चों के साथ बातचीत करते रहे।


हम आपको बता दें कि आज दोपहर 12 बजे के तेंदुकोना दिव्यांग बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह पिकअप वाहन और इको वाहन में बच्चों को भर कर एक निजी संस्था फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा बच्चों का चेकअप कराने ले जाया जा रहा था। इसी वक्त महासमुंद के कलेक्टर विनय लंगेह रास्ते से गुजर रहे थे। तपती धूप में दिव्यांग बच्चों को पिकअप वाहन में देखकर कलेक्टर ने वाहन को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा तेंदुकोना में दीवान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के कैंप बच्चों को चेकअप कराने ले जाया जा रहा है। बच्चों की स्थिति देख कर कलेक्टर नाराज हुए हुए और फॉर्च्यूनर फाउंडेशन के संचालय निरंजन साहू को जमकर फटकार लगी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें