CG : युवक ने कार को टाइम बम से उड़ाया, आवाज सुनकर दहल गया इल... - CG Sandesh

CG : युवक ने कार को टाइम बम से उड़ाया, आवाज सुनकर दहल गया इलाका

दुर्ग। ज़िले में एक कार को बम से उड़ा दिया गया है। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है। ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।


 मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी प्रकार की साजिश का हिस्सा हो सकती है, लेकिन पुलिस इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कह रही है। विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं आई है, लेकिन गाड़ी की स्थिति देखकर यह कहा जा सकता है कि धमाका बेहद शक्तिशाली था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।


  चेहरा ढक कर आया युवक 


 बम धमाके की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया। इसके बाद उसने कार में बम लगा दिया। उसने बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इलाके में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आस-पास के लोग डर गए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें