महासमुंद : अब तक 152352 किसानों से 1089356 टन धान खरीदा गया - CG Sandesh

महासमुंद : अब तक 152352 किसानों से 1089356 टन धान खरीदा गया

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी  अविनाश शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से एक लाख 52 हजार 352 किसानों से 10 लाख 89 हजार 356 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 2505 करोड़ 51 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 2 करोड़ 93 लाख 74 हजार 604 बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें एक करोड 43 लाख 84 हजार 746 नया बारदाना है। एक करोड़ 27 लाख 95 हजार 757 बारदाना मिलर से प्राप्त, 17 लाख 20 हजार 549 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 4 लाख 73 हजार 552 बारदाना प्राप्त हुआ है। 2 करोड़ 85 लाख 87 हजार 384 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 7 लाख 87 हजार 220 बारदाना शेष है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें