CG : कांग्रेस में घमासान, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम पा... - CG Sandesh

CG : कांग्रेस में घमासान, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम पांडेय सहित दो सीटिंग पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए रायपुर के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के बाद से ही घमासान मचा हुआ है। दो सीटिंग पार्षदों बंटी होरा, जितेंद्र अग्रवाल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। अब ये दोनों पार्षद निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के कुछ और सीटिंग पार्षद टिकट कटने से नाराज हैं। 


महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम पांडेय ने भी इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के कुछ और सीटिंग पार्षद टिकट कटने से नाराज हैं। पूनम पाण्डेय ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि, मैं पूनम पांडे वर्तमान पद महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव के पद से अभी आज से पद मुक्त होते हुए इस्तीफा देती हूं। मैं पत्रकारिता छोड़कर लगातार कांग्रेस पार्टी में कई सालों से महिला कांग्रेस पद में रहते हुए पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी के हित में काम कर रही थी। 


नगरीय निकाय चुनाव के लिए लंबे समय के इन्तजार के बाद कांग्रेस ने रायपुर शहर के लिए सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार, इस बार कई सीटिंग पार्षदों की टिकट कटी है तो वहीं नए चेहरों को मौका दिया गया है। एजाज ढेबर को पं. भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से टिकट मिला है। कांग्रेस की जारी सूची के अनुसार, श्रीकुमार मेनन को रामकृष्ण परमहंस वार्ड में टिकट मिली है।


इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता आधी रात तक टिकट का इन्तजार कर रहे थे। वहीं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की सूची आने के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेस के सक्रीय पार्षद रहे हरदीप सिंह उर्फ़ बंटी होरा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बंटी होरा शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद रहें हैं। उन्होंने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर सोशल मीडिया हैंडल पर नाराजगी जताई है। लिखा - मेरा तेरा पार्टी को मेरा अलविदा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें