CG : युवक ने युवती को किसी और से बात करने किया मना, नहीं मान... - CG Sandesh

CG : युवक ने युवती को किसी और से बात करने किया मना, नहीं मानी तो कर दी हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

सक्ति। जिले के गांव जाजंग भाठापारा में पड़ोसी युवक रेशम लाल ने एकतरफा प्यार में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती का घर के बाड़ी में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। सक्ति थाने में लकेश्वर सिदार की सूचना पर धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।



एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह बाबू लाल की बड़ी में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला। इस दौरान आसपास की तलाशी और लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि रेशम लाल सिदार (26) घटना के बाद से नहीं दिख रहा है। संदेही रेशम लाल की खोजबीन शुरू की गई। रेशम लाल के रायगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। घेराबंदी कर टीम ने उसे पकड़ लिया। वह जम्मू-कश्मीर भागने की फिराक में था।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पड़ोसी युवती से एकतरफा प्यार करता था। आरोपी ने अपने साथी रामेश्वर पटेल को बताया कि वह अपने प्रेमिका से मिलने उसके उसके घर गया। इस दौरान दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। युवती किसी अन्य शख्स मुकेश से बात कर रही थी। युवती ने कहा कि तुम अभी चले जाओ मुकेश आ रहा है। आरोपी युवक वहां से जाने लगा, तभी उसकी जेब में रखे कुछ रुपये गिर गए।


इसके बाद युवती दीवार कूदकर युवक के पास आ गई और फिर दोनों ने बाबू लाल की बाड़ी में संबंध बनाए, तब युवक ने मुकेश से बात करने के लिए मना किया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। युवती ने युवक को कई जगह नाखूनों से नोंचा और एक-दूसरे से मारपीट की। गुस्से में आकर युवक ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


डर से लाश को कुछ दूर पर रखकर वहां से जाने लगा, लेकिन मुकेश और लोचन बाहर खड़े हुए थे। आरोपी ने युवती के मोबाइल फोन और अन्य सामान को छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी रेशम लाल की बताई जगह से सामान को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें