CG : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही दीपक बैज का पुतला जलाकर लगा... - CG Sandesh

CG : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही दीपक बैज का पुतला जलाकर लगाए मुर्दाबाद के नारे

बिलासपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया। पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस लिस्ट को गलत ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला जलाने के साथ-साथ राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस विरोधी और दीपक बैज मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रत्याशियों की सूची में धांधली हुई है और कुछ बाहरी व्यक्तियों को अन्य वार्डों से टिकट दिया गया है।


राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। दीपक बैज के पुतले को जलाते हुए उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और जारी लिस्ट पर पुनर्विचार की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सूची पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। उनका आरोप है कि वार्डों के वास्तविक स्थानीय दावेदारों को दरकिनार कर बाहरी व्यक्तियों को मौका दिया गया है, जिससे संगठन में असंतोष बढ़ गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें