CG : पति - पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने आई मां, तो बेटे ... - CG Sandesh

CG : पति - पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने आई मां, तो बेटे ने मार दिया चाकू

बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने अपनी ही मां पर जानलेवा हमला कर दिया। रविदास चौक करबला निवासी मीरा बाई अहिरवार पर उनके बड़े बेटे राजा अहिरवार ने चाकू से हमला किया, जब वह पत्नी से विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची थीं। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बीते दिन रविवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के रविदास चौक में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। राजा अहिरवार अपनी पत्नी प्रियंका से झगड़ा कर रहा था, तभी मां मीराबाई बीच-बचाव करने पहुंची। आरोपी ने गुस्से में मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सिम्स में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें