CG ब्रेकिंग : भाजपा ने सभी महापौर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। एक के बाद एक भाजपा ने लगातार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की जंबो सूची जारी कर दी है। इसमें कई नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही नगर पालिका के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। वहीं रायपुर महापौर के लिए मीनल चौबे को प्रत्याशी बनाया गया है।
10 नगर निगमों की घोषणा
रायपुर से महापौर के लिए - सामान्य महिला - मिनल चौबे होंगे
बिलासपुर से महापौर के लिए - पूजा विधानी
कोरबा से महापौर के लिए - सामान्य महिला संजू देवी राजपूत
धमतरी से महापौर के लिए - सामान्य जगदीश
जगदलपुर से महापौर के लिए - सामान्य - संजय पांडेय
अंबिकापुर से महापौर के लिए - मंजूषा भगत
दुर्ग से महापौर के लिए - ओबीसी महिला - अल्का बागमार
चिरमिरी से महापौर के लिए - सामान्य - राम नरेश राय
राजनांदगांव से महापौर के लिए - सामान्य मधु सुधान यादव
रायगढ़ से महापौर के लिए - जीववर्धन चौहान
