महासमुंद : करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ... - CG Sandesh

महासमुंद : करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने आज करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण, किसानों की भूमि पर कब्जा के विरूद्ध किसानों ने लोहिया चौक पर 1 दिनी धरना प्रदर्शन कर शासन, प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की बाद रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुँचकर कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी है कि 30 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर वे घोषणा कर प्रतिदिन करणीकृपा प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर आत्मदाह करेंगे। जिसकी जवाबदारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री की होगी। इसकी प्रतिलिपी गृह मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2024 को जनदर्शन में दिए ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए आंदोलन रात राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ सहित किसान मोर्चा द्वारा राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा के पश्चात रैली निकाल जिलाधीश कार्यालय पहुंचे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें