CG : 19 वर्षीय युवती ने हार्पिक पीकर की आत्महत्या, प्रेमी की... - CG Sandesh

CG : 19 वर्षीय युवती ने हार्पिक पीकर की आत्महत्या, प्रेमी की हरकतों से थी परेशान

मुंगेली। लालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के नगवा गांव की 19 वर्षीय कीर्ति रात्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह प्रेमी युवक की हरकतों से तंग आ गई थी और इस बारे में अंतिम बार फोन कर अपने परिजनों को बुलवाया था। जल्दबाजी में युवती को मेडिकल कॉलेज कोरबा लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि गांव के सरपंच के द्वारा उसे लिखाया गया है।


मुंगेली जिले के नगवा गांव की युवती कीर्ति मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही हैं। लालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती का गांव है। बताया गया कि युवती के द्वारा एक युवक की गतिविधियों से तंग आकर टॉयलेट में उपयोग में आने वाले हार्पिक नमक कीटनाशक पदार्थ की कुछ मात्रा का सेवन कर लिया गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यूवती के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि फोन पर जानकारी मिली तो वे तुरंत घटना स्थल के लिए पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतका के पास से जो सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है उसे सरपंच के द्वारा लिखवाया गया। गांव का कोटवार भी उस दौरान मौजूद था। byt


 मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण करने के साथ कीर्ति को मृत् घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी को इस बारे में प्रतिवेदन दिए जाने पर वहां मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी ताकि वह विस्तार से इस मामले की जांच कर सके

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें