CG : जरूरी बात करनी है बाहर आओ... फिर महिला को जंगल लेजाकर क... - CG Sandesh

CG : जरूरी बात करनी है बाहर आओ... फिर महिला को जंगल लेजाकर किया दुष्कर्म, हाथ मुक्के से भी मारा, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले में महिला को जंगल लेजाकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवनारायण सोनवानी महिला से पूर्व से ही परिचित था ।


दरअसल, पीड़िता महिला से शिवनारायण सोनवानी का बीते 1 वर्ष लगातार उसके घर आना जाना एवं जान पहचान थी। 18 जनवरी की रात शिवनारायण महिला के घर के बाहर पहुंचकर जरूरी बात कहते हुए उसे बाहर बुलाया। महिला के बाहर आने पर आरोपी ने उसे जबरन उठाकर जंगल की ओर ले गया एवं महिला के मना करने के बावजूद उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।


दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला को दूसरे लड़के से बात करने की बात करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए महिला का मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया। आरोपी की मारपीट से महिला के कान नाक में भी गंभीर चोटे आई । महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी वहीं पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया एवं आरोपी की पताशाजी की ।


 घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो चुका था एवं पुलिस को सूचना मिली कि बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आरोपी छुपा हुआ है । पुलिस तत्काल शंकरगढ़ रवाना हुई एवं आरोपी को हिरासत में लिया । पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया । वहीं पुलिस ने आरोपी शिवनारायण सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड में भेज दिया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें