जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा और MLA देवेन्द्र यादव से... - CG Sandesh

जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा और MLA देवेन्द्र यादव से मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा - चुनाव आया है, इस कारण से ऐसा कर रहे हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सेन्ट्रल जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की. मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे विधायक साथी कवासी लखमा और देवेंद्र यादव, दोनों से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव को जबरदस्ती फंसाया गया है. भाजपा ने तय कर रखा है कि उनके खिलाफ जो आवाज उठाएगा, उसका मुंह बंद कराना है. कवासी लखमा का कोई दोष तो है नहीं, उसको जबरदस्ती अंदर कर दिए हैं. चुनाव आया है, इस कारण से ऐसा कर रहे हैं.


अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखाः


“आज केंद्रीय जेल, रायपुर पहुँचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आदिवासियों की मुखर आवाज़ श्री कवासी लखमा जी एवं युवा नेतृत्व, भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव जी से मुलाकात की. यह तानाशाह सरकार जनहित और अधिकार के लिए उठने वाली आवाजों को षड्यंत्र कर खामोश कर देना चाहती है. लेकिन अंत में विजय सत्य की होगी।”



मैं निर्दोष हूं और मुझे फंसाया जा रहा है : कवासी लखमा 


गौरतलब हो कि भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा शराब घोटाले में रायपुर जेल में बंद हैं. ईडी की स्पेशल कोर्ट ने 21 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेन्ट्रल जेल भेज दिया है. कोर्ट में पेशी के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि मैं निर्दोष हूं और मुझे फंसाया जा रहा है. मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.


देवेंद्र यादव अगस्त 2024 से सेंट्रल जेल में बंद


वहीं कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं. बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें हिंसक भड़काऊ भाषण देने और पूछताछ के लिए चार बार नोटिस जारी करने के बाद बयान देने से मना करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें