CG : साप्ताहिक बाजार के पास खून से लथपथ मिली युवक की लाश, पत... - CG Sandesh

CG : साप्ताहिक बाजार के पास खून से लथपथ मिली युवक की लाश, पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या

कोरबा। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसमा के साप्ताहिक बाजार के समीप सागौन बाड़ी में एक युवक की लाश मिली है। गुरुवार की सुबह राहगीरों की नजर सैगोन बाड़ी पर पड़ी जहां पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। एक युवक के सिर को पत्थर से कुचला हुआ था, जिसकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। जिसे देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल 112 की टीम को दी। जहां मौके पर पहुंच टीम में संबंधित थाना उरगा पुलिस को दी।


उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करते अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जहां सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का भी मौके पर पहुंचे।


स्थानीय लोगों की माने तो युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है लेकिन उसके सिर पर हत्या करने वालों ने बेरहमी से पत्थर से कुचल कर मारा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसे जगह को घेराबंदी कर सील कर दिया मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें