बसना : 250 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 250 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के बसना थाना पुलिस ने आने वाले चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी करने वालों सही अन्य आपराधिक गतिविधियों में सख्ती बरतते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपी कोख सिंह सिदार पिता अमर सिंह और गणेश बारिक पिता पीताम्बर बारीक से प्लास्टिक की जर्किन में 250 लीटर महुआ शराब कीमत 50 हजार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) की कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें