महासमुंद : ”गणतंत्र दिवस“ एवं ”महात्मा गांधी निर्वाण दिवस“ क... - CG Sandesh

महासमुंद : ”गणतंत्र दिवस“ एवं ”महात्मा गांधी निर्वाण दिवस“ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए रविवार 26 जनवरी ”गणतंत्र दिवस“ एवं गुरुवार 30 जनवरी 2025 ”महात्मा गांधी निर्वाण दिवस“ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने उक्त शुष्क दिवस पर महासमुंद जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एंड रेस्टोरेंट, देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद तथा देशी, विदेशी, कम्पोजिट अहातों को बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें