CG: पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौके पर मौत, ड्राइवर और ... - CG Sandesh

CG: पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौके पर मौत, ड्राइवर और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

बालोद। जिले में रामचरितमानस की प्रस्तुति देकर लौट रही मंडली की स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी का ड्राइवर और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना पिनकापार चौकी क्षेत्र के गिधवा मोड़ के पास की है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। मृतक दंपति ग्राम मनकी (खपरी) के निवासी थे, जो रायपुर से रामचरितमानस की प्रस्तुति देकर वापस लौट रहे थे।


घायल बच्चा रायपुर रेफर


पुलिस के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे


हादसे के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और खून से सनी हुई मिली। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।


सहायक उप निरीक्षक सतीश महोबिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अभी परिवार वालों के पास हूं और पूछताछ कर रहा हूं। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही हम किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे।


उन्होंने बताया कि इस घटना में 45 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव और 40 वर्षीय जानकी यादव की मौत हो गई है। दोनों पति -पत्नी थे। दोनों ग्राम मनकी के निवासी हैं।


हादसे में उनके दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हैं, जिनका नाम रीना यादव और हर्ष कुमार यादव है जिसे रायपुर रेफर किया गया है। इसके साथ ही संबलपुर निवासी उदय सिंह साहू और वाहन चालक रूपेश कुमार घायल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें