CG : रील बनाने के दौरान जलप्रपात में डूबा यूवक, 4 दिन बाद शव... - CG Sandesh

CG : रील बनाने के दौरान जलप्रपात में डूबा यूवक, 4 दिन बाद शव बरामद

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर गौरघाट जलप्रपात में रील बनाने के दौरान डूबे युवक का शव 4 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को जलप्रपात के ऊपरी हिस्से से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है।


बताया जा रहा है कि, मसीबी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम दुबछोला बड़कापारा का रहने वाला लड़का राहुल (22) अपने दोस्तों के साथ गौरघाट जलप्रपात घूमने गया था। इस दौरान वह रील बनाने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि, राहुल जलप्रपात के ऊपरी हिस्से से छलांग लगाता है और पानी के तेज बहाव में बह जाता है। उसके दोस्तों ने तुरंत मदद के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक राहुल गहरे पानी में समा चुका था।


घटना के बाद राहुल के परिजन और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू शूरू किया। कोरिया, सूरजपुर और अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने चार दिनों तक तलाशी अभियान चलाया। लंबे समय की कोशिश के बाद राहुल का शव जलप्रपात के नीचे फंसा हुआ मिला।


इस घटना ने गौरघाट जलप्रपात की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा किया है। प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और लोगों से अपील की है कि, वे जलप्रपात जैसे खतरनाक जगहों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी से बचें। अधिकारियों ने कहा कि, मनोरंजन के लिए अपनी जान खतरे में न डालें। इस घटना से सभी को सबक लेना चाहिए।


वहीं राहुल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पर्शासन से मांग की है कि, जलप्रपात में सुरक्षा के और भी कड़े इंतजाम किए जाएं। लोगों ने सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवाओं को समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें