CG : घर के बाहर खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिली 65 वर्षीय... - CG Sandesh

CG : घर के बाहर खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिली 65 वर्षीय महिला, अस्पताल में इलाज जारी

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला अपने घर के बाहर खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिली, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर एम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, और उससे पूछताछ जारी है


बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे अधमरी हालत में छोड़ दिया गया। घटना स्थल पर खून से सना हुआ पत्थर बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को शक है कि महिला पर पत्थर से वार किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला अर्धनग्न हालत में पाई गई, जिससे दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें