CG : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर आरोपी ने... - CG Sandesh

CG : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर आरोपी ने भगाया, फिर बहला फुसलाकर किया दैहिक शोषण, गिरफ्तार

जांजगीर चांम्पा। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को जांजगीर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।  


 दरअसल नाबालिग बालिका को दिनांक 13.01.2025 को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अपहृत बालिका की पतासाजी किया गया जो आरोपी सूरज यादव निवासी तरौद थाना अकलतरा के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करना, जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें