CG : चिकन लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौ... - CG Sandesh

CG : चिकन लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, अगले महीने होनी थी शादी

कोरबा। जिले में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा घायल है। दोनों दोस्त त्योहार के लिए चिकन और राशन लेने जा रहे थे तभी हादसा हो गया।


घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली की है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही युवक अनु सिंह राठिया (24) की सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होने वाली थी।


इलाज के दौरान तोड़ा दम


पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।


बिना नंबर प्लेट का था ट्रैक्टर


करतला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था और चालक ने पूछताछ में बताया कि इसे खरीदे हुए 5 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।


मृतक युवक की अगले माह शादी थी


मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि अनु घर की खेती-किसानी का काम देखता था। कुछ महीने पहले ही मदनपुर गांव में उसकी सगाई हुई थी और अगले माह शादी होने वाली थी। इससे पहले घर में मातम का माहौल है।


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें