बसना : धान खरीदी केन्द्र में समिति प्रभारी से मारपीट - CG Sandesh

बसना : धान खरीदी केन्द्र में समिति प्रभारी से मारपीट

धान उपार्जन केन्द्र भस्करापाली में समिति प्रभारी के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मनमोहन भानू पिता जनकराम भानू निवासी ग्राम खैरझुडी वर्तमान में धान उपार्जन केन्द्र भस्करापाली में समिति प्रभारी के पद पर पदस्थ है. 01 जनवरी 2025 को रात करीब 09:30 टेकराम पटेल पिता विद्याधर पटेल निवासी ग्राम भस्करापाली ने धान उपार्जन केन्द्र परिसर के अन्दर आकर मनमोहन को धान कैसे खरीदेगा, धान जिरो शॉर्टेज नहीं करने दुंगा कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट से मनमोहन के नाक में चोट लगी. घटना के समय धनाराम जाटवर, नामेश्वर यादव, संजय सिदार, अजय साहू, मनोज पटेल, अशोक जगत देखे सुने एवं बीच बचाव किये.

मनमोहन ने आगे अपनी शिकायत में बताया है कि टेकराम पटेल द्वारा धान खरीदी के कार्य में बार-बार व्यवधान उत्पन्न किया जाता है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टेकराम पटेल के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें