भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह का हुआ महासमुंद आगमन
01 जनवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जिले के प्रवास में पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बागबाहरा घुंचापाली स्थित माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात् वे महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निवास में पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने विधायक की अगुवाई में उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर चर्चा की।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित बूथ अध्यक्ष भी मौजूद थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें