CG ब्रेकिंग : सूबेदार, SI, प्लाटून कमाण्डर का रिजल्ट जारी - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : सूबेदार, SI, प्लाटून कमाण्डर का रिजल्ट जारी

रायपुर। CG SI Recruitment Result : छत्तीसगढ़ में पुलिस की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी काम की खबर है, व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस विभाग की सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जारी लिस्ट में 2618 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in की पर देख सकते हैं।

बता दें अर्जुन सिंह ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है, अभिषेक पाठक दूसरे और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर है। विकास केरकेट्टा चौथे, संजय कुमार पांचवे, अनुराग छठवें और महेन्द्र कुमार सातवें स्थान पर है। टॉप टेन कैंडिडेट्स में केवल 1 ही महिला अभ्यर्थी शीलू श्रीवास्तव 8वें नंबर पर हैं। 9वें नंबर पर नीरज तिर्की और 10वें स्थान पर संजय सिंह है।

गौरतलब है, 971 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 29 मई 2023 को किया गया था।


CG SI Recruitment Result

 2024


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें