रैली निकालकर नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया ग... - CG Sandesh

रैली निकालकर नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

सक्ती जिले के डभरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरपाली में आज आरडीएसडब्ल्यूएस रायपुर द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर ठाकुरपाली द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति तथा शिक्षा संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई.

यह रैली सक्ति एरिया के कोचिंग सेंटर के सुपरवाइजर थलेश श्रीवास के दिशा निर्देशानुसार तथा इस कोचिंग के टीचर ओगेंद्र मैत्री के नेतृत्व में निकाली गई. इस रैली का मुख्य उद्देश्य गाँव वालों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने तथा गाँव मे बचपन से ही छोटे बच्चो पर पड़ने वाले नशे की लत के प्रति गाँव वालों को जागरूक करने के लिए निकाला गया. जिसमे कोचिंग सेंटर ठाकुरपाली के बाल सभा के बच्चों द्वारा विभिन्न नारों और पोस्टर्स के माध्यम से गाँव वालों तक इस रैली का संदेश पहुँचाया गया साथ ही रैली में विभिन्न स्थानों पर गाँव वालों को नशापान खत्म करने और पेड़ लगाने तथा पेड़ बचाने के बारे में प्रोत्साहित किया गया. 

इस रैली में बच्चो द्वारा अलग अलग तरीके के नारा जैसे प्रकृति के दुश्मन तीन - पाउच, पन्नी, पॉलीथीन. जेकर ददा पिहि दारू, ओकर बेटा लगाही झाड़ू. इत्यादि नारों का प्रयोग कर पुरे गाँव में रैली निकाली गई .

इस रैली में मुख्य तौर पर कोचिंग सेंटर सक्ति जिला के सुपरवाइजर थलेश श्रीवास, कोचिंग टीचर ओगेंद्र मैत्री, कृष्णा श्रीवास (महिला समूह) , मिथलेश मैत्री, साक्षी, संजना, नेहा, चेतना, हनी, संध्या कोचिंग के पूर्व स्टूडेंट्स तथा कोचिंग & बाल सभा के सभी सदस्य, युवा समिति शामिल हुए , तथा यह रैली सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. अंत मे सभी शामिल हुए सदस्यों का कोचिंग सेंटर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें