सरायपाली : लोहे के कड़े से युवक के साथ मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : लोहे के कड़े से युवक के साथ मारपीट

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमीसरार में हाथ में पहने लोहे के कड़े से युवक के साथ मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कुसमीसरार निवासी अंकित साहू, कमलेश भोई एवं गौरीशंकर भोई 7 दिसम्बर को रात करीब 8 बजे डुबरी तालाब के पास शौच के लिये गये थे, उसी समय ग्राम कुसमीसरार के ही सोमनाथ ऊर्फ लालू पिता नुराधन आया और अंकित को देखकर अश्लील गाली गलौज कर रहा था, जिसे गाली देने से मना करनें पर तुम कौन होते हो मना करनें वाले कहकर अश्लील गाली गलौज कर अपनें हाथ में पहनें लोहे के कड़ा से अंकित के दाहिनें आँख के पास मारा, जिससे उसे चोट लगी है. घटना को गांव के कमलेश भोई एवं गौरीशंकर भोई देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. 

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सोमनाथ ऊर्फ लालू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें