CG VIDEO : आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली दो साल के बच्ची का गजब क... - CG Sandesh

CG VIDEO : आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली दो साल के बच्ची का गजब का टैलेंट, सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल

भारत में वैसे तो टैलेंट की कमी नहीं है, कभी- कभी ऐसे लोगों की उम्र और कद देखकर उनके टैलेंट पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही छत्तीसगढ़ की एक मासूम टैलेंटेड बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. यह बच्ची आंगनबाड़ी में पढ़ती है, वीडियो में बच्ची की नॉलेज देख लोग हैरान हैं। वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

यह टैलेंटेड बच्ची छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के कुटेना गांव की रहने वाली है, बच्ची का नाम टिवंकल निषाद पिता का नाम आनंद निषाद और माता खुशी निषाद है, बच्ची गावं के ही आंगनबाड़ी में पढ़ती है, जहां 30 बच्चे पढ़ते हैं।

बच्ची ने मासूमियत से बताया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम

आंगनबाड़ी में बच्ची से कार्यकर्ता रीना साहू ने जब बच्ची से सवाल किया, तो इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची से जब उसका नाम, माता पिता के नाम के साथ गांव, सरंपच का नाम पूछा गया, तो उसने इसका सही उत्तर बहुत ही आत्मविश्वास के साथ दिया। वहीं जब बच्ची से पूछा गया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कौन हैं तो उसने बड़ी मासूमियत से इसका उत्तर देते हुए कहा विष्णु देव साय है। वायरल वीडियो में बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम भी बहुत सटीकता से बताया। बच्ची की सामान्य ज्ञान की जानकारी देख कर सोशल मीडिया यूजर खूब तारीफ़ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित पुरे देश में वायरल हो रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें