महासमुंद : विशेष समाचार : किसानों को अपनी मेहनत का सही दाम म... - CG Sandesh

महासमुंद : विशेष समाचार : किसानों को अपनी मेहनत का सही दाम मिलने पर नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों के लिए एक नायक के रूप में सामने आई है, जो उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। सरकार द्वारा की गई इन पहल ने किसानों को उनके अधिकार दिलाए हैं और उनके आर्थिक हालात में सुधार किया है। किसान अब अपनी मेहनत का सही मूल्य प्राप्त कर रहे हैं, और कृषि क्षेत्र में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।

किसानों के लिए धान की फसल एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत होती है, और इसके सही मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया बन चुकी है, जिससे राज्य सहित जिले के किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। 

अब तक जिले के 32,241 कृषक अपने धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय कर चुके हैं। यह न केवल किसानों की मेहनत का फल है, बल्कि राज्य सरकार की नीति और प्रयासों का भी प्रमाण है, जो किसानों को उनके अधिकार का वाजिब मूल्य दिलाने में सक्षम हुई है।

राज्य सरकार की इन प्रयासों की सराहना करते हुए ग्राम नांदगांव के किसान बिहारी लाल पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्राम नांदगांव के किसान बिहारी लाल पटेल जो कि धान उपार्जन केन्द्र बेलसोंडा धान बेचने आए थे। उन्होंने बताया कि उनका खुद का 45 डिसमिल जमीन है तथा वे 3 से 4 एकड़ अधिया लेकर कृषि कार्य करते हैं। वे बताते है कि इस बार धान फसल की उपज में वृद्धि हुई है। जिससे उन्हें अतिरिक्त मुनाफा होने वाला हैं। वे धान विक्रय की राशि से कर्ज चुकाएंगे तथा शेष राशि का उपयोग अपने जरूरत के लिए रखेंगे। इसी तरह धान बेचने आए अन्य किसानों ने भी सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, माइक्रो एटीएम की व्यवस्था पर हर्ष व्यक्त करते हुए शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें