CG : घर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, दुधमुंहे बच्चे और म... - CG Sandesh

CG : घर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत

कोरिया। जिले के ग्राम जनकपुर के स्टेट हाईवे में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक डेढ़ माह की दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के बगल में बने एक घर में जा घुसा। जिससे डेढ़ महीने के दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। वहीं घर के पास बने खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक और उसके सहायक को पकड़ लिया और पेड़ पर बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उपस्थित भीड़ को समझाइश देते हुए पुलिस ने ट्रेक्टर चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले को लेकर डीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि, इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत महिला रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें