CG : अधेड़ से 21 लाख रुपए की ठगी, लड़की की आवाज में बात कर आ... - CG Sandesh

CG : अधेड़ से 21 लाख रुपए की ठगी, लड़की की आवाज में बात कर आरोपी देते थे घटना को अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। फेसबुक पर लड़की की फोटो और फर्जी आई़डी बनाकर लोगों को प्रेमजाल में फांसने के बाद आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का साइबर पुलिस टीम ने भंडा- फोड़ा है। पकड़े गए आरोपी फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। प्रेम जाल में फंसाने के बाद अपनी जरूरतों को पूरा करने क्यूआर कोड़ से ठगी को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी मैजिक वूमेन एप्स के जरिये लोगों को फंसाने के लिए मैजिक वोमेन एप्पलीकेशन से लड़की की आवाज में बातचीत करने के बाद अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते है।


तोरवा थाना क्षेत्र रेलवे केंद्रीय स्कूल के पास रहने वाले मुरली पटेल को फेसबुक में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आरोपियों ने अपने झांसे में लिया और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर छोटी छोटी जरूरत के लिए पैसे मांगने लगे और पीड़ित मुरली ने दे भी दिया इसके बाद इन ठगो ने पीड़ित मुरली से और बड़ी रकम ऐंठने के लिए पीड़ित को रायगढ़ बुलाकर एक नाबालिक लड़की से मिलवाया और फिर इन शातिर ठगो ने पीड़ित से लंबी रकम लेने के लिए नाबालिक के मरने की सुसाइड नोट दिखा कर मुरली से 20 लाख 29 हजार 199 रुपए की ठगी को अंजाम दिया.


मुरली को अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी लगी तब जाकर मुरली ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराया और शिकायत के बाद Acccu और पुलिस की टीम ने बैंक अकाउंट के जरिए आरोपियों की पता साजी कि यहां aacu और पुलिस की टीम को आरोपियों के रायगढ़ में होने की जानकारी मिली.


रायगढ़ में दबिश देकर इन आरोपियों प्रीतम महंत,कामेश साव, हेम सागर पटेल को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों से ठगी के पैसे से लिए गए मोबाइल AC, वाशिंग मशीन,सोने की अंगूठी सहित 2 लाख 60 हजार नगदी रकम भी बरामद किये है.आरोपियों को आगे की कार्यवाही के जेल भेज दिया गया और इस पूरे मामले की जांच पुलिस अभी और कर रही है कि इन आरोपियों ने इन ठगी के पैसे को और कहां कहां उपयोग में लाया है यदि कोई प्रॉपर्टी इन पैसों से ली गई होगी तो पुलिस उसे भी कुर्की करेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें