महासमुंद : सड़क हादसे में 3 मौत, आक्रोशित परिजनों का टोल प्ल... - CG Sandesh

महासमुंद : सड़क हादसे में 3 मौत, आक्रोशित परिजनों का टोल प्लाजा में शव को रखकर प्रदर्शन, नेशनल हाईवे में लगी 2 किलोमीटर की लंबी लाइन

महासमुंद जिले में हुए एक सड़क हादसे के बाद आज जिले के छूईपाली टोल प्लाजा में शव को रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते नेशनल हाईवे के दोनों तरफ लगभग 2 किलोमीटर की लंबी लाइन लग चुकी है । मोके पर पुलिस मौजूद है।

मुआवजे के तौर पर क्रियाकर्म के लिए 1 लाख रुपये तत्काल मांग की जा रही है, इसके अलावा मुआवजे के तौर पर 1 करोड़ रुपये, सरकारी नॉकारी की मांग की जा रही है।

बताया जा रहा है बीती रात टोल प्लाजा की वाहन गलत दिशा से आ रही थी, जिसने तीन बाइक सवार को ठोकर मार दिया। और उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए। इससे तीनों की मौत हो गई थी। वहीं लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है।  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें