सांकरा : NH 53 रोड़ पर डिवाईडर से टकराने से बाइक सवार की मौत
ग्राम बल्दीडीह के पास NH 53 रोड़ के किनारे डिवाईडर से टकराने से बाइक सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सिंग धृतलहरे पिता पंचराम धृतलहरे उम्र 63 साल निवासी छुवालीपतेरा अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 H 9462 से जा रहा था.
इसी दौरान ग्राम बल्दीडीह के पास NH 53 रोड़ के किनारे डिवाईडर से टकराने से वह गिरकर घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि घटना 21 दिसम्बर 2023 की है.
पुलिस ने 27 नवम्बर 2024 को मर्ग जांच के बाद पुलिस ने लाल सिंह के खिलाफ धारा 304(A) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें