CG : बढ़ते ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने ज... - CG Sandesh

CG : बढ़ते ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपु। छत्तीसगढ़ में अब ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है, आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जगहों पर शीत लहरी और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली मं चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.45 से 4.15 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.30 बजे 3.30 बजे तक संचालित होगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें