बसना : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में किया गया वि... - CG Sandesh

बसना : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में किया गया विधिक शिविर का आयोजन

बसना विकासखंड के बंसुला संकुल के अंतर्गत शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में न्यायालय के मजिस्ट्रेट गिरधर सिंह राजपूत के सानिध्य में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजपूत जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की कड़ी मेहनत करें सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन आवश्यक है ,शिक्षा ग्रहण करने के लिए अमीर गरीब होने का कोई मायने नहीं रखता है आगे उन्होंने कहा कोई भी बुरी आदत मनुष्य को शिक्षा से वंचित कर देता है शिक्षित व्यक्ति को दुनिया सलाम करती है ।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अधीगिका गीतांजलि नाग़, सविता कुमार सिंह, किरण मलिक ,संतोषी साव, रमा साहू एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें