CG : दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की मौत, ... - CG Sandesh

CG : दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद। जिले में दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देवभोग थाना के अमलीपदर क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार,आज  मैनपुर विकासखंड के मटिया गाँव में दो बाइकों CG 04 LR 0407 और CG 05 V 3543 की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और महेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। महेश यादव झाराबहाल का निवासी है। वह उड़ीसा अपने ससुराल गया हुआ था जहां से लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गया।


वहीं मृतक मृतक का नाम डोमार सिंह ध्रुव कोदोभाटा आमपारा निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस और 108 को दी गई। जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें