सिंघोड़ा : पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार, एक युवक की मौत
बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने ठोकर मार दी, हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद 22 नवम्बर को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अक्टूबर को इंद्रकुमार अपने साथी भगता यादव के मोटर सायकल में पीछे बैठकर ग्राम खरनियाबहाल से परसकोल गया था.
परसकोल से आते समय सामने से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GQ 7962 के चालक ने मोटर सायकल को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गए. हादसे में इंद्रकुमार बरिहा पिता राहासो बरिहा उम्र 24 साल निवासी समदरहा की मौत हो गयी एवं भगता यादव घायल हो गया.
मर्ग जांच के बाद पुलिस ने पीकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें