महासमुन्द : औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त जांच टीम द्वारा निरी... - CG Sandesh

महासमुन्द : औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त जांच टीम द्वारा निरीक्षण, खामियां मिलने पर नोटिस जारी करने की तैयारी

महासमुन्द : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय गठित संयुक्त जांच टीम ने बिरकोनी स्थित औद्योगिक इकाइयों मेसर्स 9एम एवं मेसर्स एएसजी इंटरप्राइजेस का निरीक्षण किया।

जांच दल में जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मोहन साहू, श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम (जिला बलौदाबाजार) एवं पर्यावरण विभाग से एस.के. चौधरी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत इन इकाइयों का निरीक्षण किया।

श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न खामियां पाई गईं, जिन पर संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें