महासमुंद : 02 नग चैन माउंटेन मशीन एवं नाव मशीन को किया गया जप्त
महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देशन में रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम बड़गांव तहसील महासमुंद में स्वीकृत रेत खदान का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। 
जांच के दौरान पट्टेदार द्वारा रेत घाट में नाव से मशीन लगा कर रेत निकालना एवं मशीनों का उपयोग करते पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करना पाया गया।
मौके पर 02 नग चैन माउंटेन मशीन को सील बंद कर जप्त किया गया। रेत घाट में नदी पर लगे नाव मशीन को जप्त किया गया। पर्यावरण नियमों एवं पट्टा शर्तों के उल्लंघन पर पट्टा धारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा पट्टा धारक को पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए रेत खदान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें