महासमुंद : एलिम्को द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपक... - CG Sandesh

महासमुंद : एलिम्को द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

महासमुंद : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सहयोग से निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

शिविर का आयोजन जिले के तीन प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा। जिसमें बीआरसी केंद्र, महासमुंद में मंगलवार 26 नवंबर 2024 को, ग्राम पंचायत लहरौद, पिथौरा में बुधवार 27 नवंबर एवं केंद्रीय विद्यालय, सरायपाली में गुरुवार 28 नवंबर को आयोजन किया जाएगा।

शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसमें यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (रु. 22,500/- से कम मासिक आय या बीपीएल राशन कार्ड), आवासीय प्रमाण पत्र, और तीन पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शिविर की व्यापक जानकारी प्रसारित करने के लिए निर्देशित किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें