CG : नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पुलिस के लिए काम करने... - CG Sandesh

CG : नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पुलिस के लिए काम करने का लगाया आरोप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण की हत्या कर दी। उन्होंने ग्रामीण पर पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक का काम करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला जंगला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सोमवार को जांगला इलाके में जनअदालत लगाया था। उन्होंने माटवाड़ा निवासी माड़वी दुलारू पर पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक का काम करने का आरोप लगाया और उसकी हत्या कर दी। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की। इसके पहले भी नक्सली पुलिस मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर 4-5 ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें