पटेवा : पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत - CG Sandesh

पटेवा : पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत

पटेवा के कृष्णा अस्पताल के सामने NH 53 रोड़ पर चालक की लापरवाही से पिकअप वाहन पलट गई. हादसे में पिकअप सवार युवक की मौत पर ही मौत हो गई. पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2024 को पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GZ 4829 में चालक लिलाधर ध्रुव, ओमकार ध्रुव एवं देवनारायण ध्रुव ग्राम बनपचरी से पटेवा आ रहे थे. रात करीबन 10:30 बजे पटेवा के पास कृष्णा अस्पताल के सामने NH 53 रोड़ पर पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GZ 4829 के चालक लिलाधर ध्रुव वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे पीकअप के पलटने से ओमकार ध्रुव पिता स्व. बोधीराम ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बनपचरी की मौत हो गई. देवनारायण ध्रुव घायल हो गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GZ 4829 के चालक लिलाधर ध्रुव के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ‍में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें